Table of Contents
Toggle
बिहार में छोटा बिजनेस कैसे शुरू करें? कम
निवेश में बिजनेस आइडिया
नमस्कार दोस्तों, पंकज एक बार फिर से आप सभी के सामने एक नए ब्लॉग के साथ आया हूँ।
आज हमारा जो टॉपिक है, वह है बिहार में छोटा बिजनेस कैसे शुरू करें? यानी अगर आप बिहार में रहते हैं और अपना छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो शुरुआत कैसे करें, कितना पैसा लगाएँ और कौन सा बिजनेस आपके लिए सही रहेगा।
तो आइए समझते हैं बिहार में छोटा बिजनेस कैसे शुरू करें।
बिहार बहुत ही आबादी वाला क्षेत्र है। यहाँ 38 जिले हैं और पटना हमारी राजधानी है। आप समझेंगे कि बिहार हमेशा पिछड़े राज्यों में से एक रहा है। यहाँ लोगों का माइंडसेट भी काफी हद तक एक ही पैटर्न पर चलता आ रहा है।
लोगों का फोकस ज्यादातर सरकारी नौकरी पर रहता है कि किसी तरह सरकारी नौकरी हो जाए। एक ऐसा पैटर्न सालों-साल, दस साल, बीस साल और तीस साल से चला आ रहा है।
लेकिन अभी देखिए, टेक्नोलॉजी कहाँ पहुँच चुकी है।
आज रोजगार को लेकर इतनी प्रतिस्पर्धा है और आने वाले समय में अगर आपके पास कोई स्किल नहीं है, आपके पास कोई व्यवसाय नहीं है और आप सिर्फ जॉब के पीछे भाग रहे हैं, तो आपको अपने भविष्य के बारे में भी सोचना होगा।
तो इन्हीं चीजों को मद्देनजर रखते हुए आज हम बताएंगे कि बिहार में छोटा बिजनेस कैसे शुरू करें।
छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए कितना पैसा चाहिए?
सबसे पहले सवाल आता है कि छोटा बिजनेस शुरू कैसे करें।
देखिए, छोटा बिजनेस 10 हजार रुपये से भी शुरू हो सकता है। 15 हजार रुपये से भी शुरू हो सकता है और 50 हजार रुपये से भी।
लेकिन आज के समय में महंगाई को देखते हुए आपको अपने बिजनेस के हिसाब से पूंजी तय करनी होगी। आज 500-1000 रुपये में क्या ही होता है।
आप ऐसा समझिए कि 25 हजार से लेकर 50 हजार, 50 हजार से लेकर 80 हजार और 80 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की पूंजी होने पर कई तरह के छोटे व्यवसाय शुरू किए जा सकते हैं।
हालाँकि यह पूरी तरह आपके बिजनेस मॉडल और बजट पर डिपेंड करता है।
बिहार में गाँव हैं, कस्बे हैं और छोटे-छोटे शहर हैं। इन जगहों पर रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े कई ऐसे कारोबार हैं, जिनकी मांग लगातार बनी रहती है।
यही कारण है कि आप कम लागत में अपना बिजनेस घर से भी शुरू कर सकते हैं।
आपके पास 10 हजार रुपये हैं तो उसी से शुरुआत करें, 15 हजार रुपये हैं तो उससे करें और 25 हजार रुपये हैं तो उससे करें।
यह पूरी तरह इस बात पर डिपेंड करता है कि आपके पास कितना बजट है।
बिजनेस शुरू करने से पहले किन बातों को समझना जरूरी है?
निवेश करने से पहले आपको अपने बिजनेस मॉडल को समझना बहुत जरूरी है।
मैं आपको कुछ पॉइंट्स पर बात करके समझाऊँगा कि किस तरीके से आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं।
मैं आपको अलग-अलग बिजनेस आइडिया बताने वाला हूँ, इसलिए ध्यान देंगे।
जितनी पूंजी है, उतना ही रिस्क लें
सबसे पहले जो निवेश की राशि है, यानी आपके पास 15 हजार, 25 हजार, 50 हजार या जितना भी पैसा है, आप अपने अकॉर्डिंग उसमें निवेश करना चाहते हैं, उसके बारे में समझना होगा।
आप जितनी पूंजी लगा रहे हैं, उतना ही उसमें आपका रिस्क भी है।
लेकिन आपको उस बिजनेस को सर्वाइव भी करना है, अपने आपको लगातार तत्पर रखना है और मार्केट से अपडेट भी रहना है।
ऐसा नहीं है कि आपने बिजनेस में पैसा लगा दिया और उसके बाद मेहनत नहीं कर रहे हैं।
अगर आप अपने बिजनेस को समय नहीं देंगे और उसके हिसाब से फॉलो-थ्रू नहीं करेंगे, तो आपका पैसा डूब सकता है।
पैसा लगाने के बाद आपको भी बहुत मेहनत करनी होगी और चीजों को समझना होगा। तभी जाकर आपका बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।
बिहार में छोटे बिजनेस के आइडिया
अब हम समझते हैं कि बिहार में छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए कौन-कौन से विकल्प आपके सामने हो सकते हैं।
सबसे पहले आप ऑनलाइन फॉर्म भरने की डिजिटल सेवा शुरू कर सकते हैं, जिसे आप साइबर कैफे भी कह सकते हैं।
साइबर कैफे पुराना मॉडल है, लेकिन आज भी इसमें ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं होती।
इसके लिए कंप्यूटर की आवश्यकता होगी, प्रिंटर की जरूरत होगी, एक अच्छा ब्रॉडबैंड कनेक्शन चाहिए और जरूरत के हिसाब से एक स्टाफ भी रखा जा सकता है।
साथ ही एक छोटा-सा सिटिंग स्पेस होना चाहिए, जहाँ लोगों की मदद की जा सके।
यहाँ से आप ऑनलाइन फॉर्म भरने, फोटोकॉपी, जेरॉक्स और दूसरी डिजिटल सेवाओं के जरिए कमाई कर सकते हैं।
डिजिटल सेवा में कौन-कौन से काम कर सकते हैं?
जैसे:
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना
Admit Card Download
Result Check
Document Scan
Print और Photocopy
Resume और CV बनाना
Online Appointment
दूसरी डिजिटल सेवाएँ
इन सभी चीजों के सहारे आप अपना छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
आप चाय और नाश्ते की छोटी दुकान भी खोल सकते हैं।
इसमें भी ज्यादा पूंजी की जरूरत नहीं है। 10 हजार से 15 हजार या 25 हजार रुपये में आप एक अच्छा चाय का ठेला या छोटा काउंटर शुरू कर सकते हैं।
शुरुआत में आपको चाय बनाना आना चाहिए। यह सबसे पहली बात है।
इसके लिए चाय बनाने का सामान, गैस और दूसरे उपकरण, कप-गिलास, चायपत्ती, दूध, चीनी, बिस्किट, नमकीन और एक छोटा टेबल या काउंटर रखकर शुरुआत कर सकते हैं।
चाय के बिजनेस में लोकेशन क्यों जरूरी है?
इस बिजनेस में लोकेशन बहुत महत्वपूर्ण है।
आप दुकान या ठेला कहाँ लगा रहे हैं, इससे बहुत फर्क पड़ता है।
जैसे ऐसी जगह जहाँ सुबह-सुबह लोग वॉक करने आते हैं, बैठते हैं और चाय पीते हैं, वहाँ इस तरह का बिजनेस शुरू किया जा सकता है।
अब बात करते हैं सब्जी बेचने के बिजनेस की।
यह बिजनेस भी लगभग 25 हजार रुपये के आसपास शुरू किया जा सकता है।
सब्जियों की रोजमर्रा की जिंदगी में जरूरत होती है। बिहार के लोग ताजी सब्जियाँ खरीदना पसंद करते हैं और बहुत से लोग रोज सब्जी खरीदते हैं।
इसका एक फायदा यह हो सकता है कि आपको डेली कैश फ्लो देखने को मिलता है।
कौन-कौन सी सब्जियाँ बेच सकते हैं?
आप इसमें आलू, टमाटर, प्याज, गोभी, बैंगन, भिंडी, हरी मिर्च, धनिया और मौसमी सब्जियाँ रख सकते हैं।
अगर आप सुबह-सुबह किसी अच्छी जगह पर छोटा-सा ठेला लगाते हैं और ताजी सब्जियाँ या साग रखते हैं, तो वहाँ से अच्छी बिक्री हो सकती है।
पालक, लाल साग, भतुआ साग, पुदीना जैसी चीजें भी रख सकते हैं।
और अगर इसमें थोड़ा-सा फल भी रख देंगे, तो आपका बिजनेस और बेहतर तरीके से चल सकता है।
मोबाइल रिचार्ज और मोबाइल एक्सेसरीज़ का बिजनेस भी शुरू किया जा सकता है।
देखिए, मोबाइल रिचार्ज अब हर कोई कर सकता है, लेकिन अगर आप इसके साथ मोबाइल एक्सेसरीज़ और रिपेयरिंग का काम जोड़ दें, तो आपके पास कमाई के दूसरे रास्ते भी बन सकते हैं।
आप मोबाइल कवर बेच सकते हैं।
चार्जिंग केबल, चार्जर, स्क्रीन प्रोटेक्टर, मोबाइल स्टैंड और दूसरी छोटी-छोटी मोबाइल एक्सेसरीज़ रख सकते हैं।
साथ ही मोबाइल रिपेयरिंग के लिए किसी ऐसे व्यक्ति को रख सकते हैं जिसे मोबाइल रिपेयर करना आता हो, क्योंकि मोबाइल खराब होने पर लोग रिपेयर के लिए आते हैं।
इस तरह आपके पास प्रोडक्ट बेचने और सर्विस देने, दोनों तरह के काम हो सकते हैं।
आप घर से टिफिन का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।
इसमें ग्राहक आपके आसपास के लोग हो सकते हैं। आप घर से खाना बनाकर टिफिन की सुविधा दे सकते हैं और धीरे-धीरे अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ा सकते हैं।
अगर आप घर से काम करना चाहते हैं, तो अचार, पापड़ और दूसरे घरेलू खाद्य उत्पादों का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।
आप छोटे स्तर से शुरुआत कर सकते हैं और धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या बढ़ा सकते हैं।
अगर आप गाँव में रहते हैं, तो आपके लिए सब्जी, दूध सप्लाई, पौधा या नर्सरी का बिजनेस एक विकल्प हो सकता है।
आपके ग्राहक किसान, बागवानी करने वाले लोग और आसपास के दूसरे ग्राहक हो सकते हैं।
इस तरह की जरूरतों को समझकर आप अपने इलाके के हिसाब से बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
सर्विस और खरीद-बिक्री से जुड़े छोटे बिजनेस
अगर आपको लोगों को सर्विस देना पसंद है, तो उसी हिसाब से बिजनेस शुरू कर सकते हैं
और अगर आपको खरीद-बिक्री का काम पसंद है, तो फल, स्टेशनरी, मोबाइल एक्सेसरीज़ और ऐसी दूसरी चीजों का काम कर सकते हैं।
आपके पास अगर ज्यादा बजट नहीं है, तो छोटे स्तर से शुरुआत करना ज्यादा जरूरी है।
आपके लिए कौन सा बिजनेस बेहतर रहेगा?
अब सवाल आता है कि कौन सा बिजनेस करने के लिए बेहतर है?
इसका जवाब आपके बजट, स्किल, जगह और रुचि पर डिपेंड करता है।
अगर आपको कंप्यूटर चलाना आता है, तो ऑनलाइन सेवा का काम कर सकते हैं।
अगर बाजार में अच्छी जगह है, तो चाय-नाश्ता या मोबाइल एक्सेसरी का काम कर सकते हैं।
अगर घर से काम करना चाहते हैं, तो अचार और पापड़ जैसे उत्पाद बेच सकते हैं।
अगर गाँव में रहते हैं, तो सब्जी, दूध सप्लाई, पौधा या नर्सरी का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
अगर आपको सर्विस देना पसंद है, तो सर्विस से जुड़ा काम कर सकते हैं।
और अगर खरीद-बिक्री पसंद है, तो फल, स्टेशनरी और मोबाइल एक्सेसरीज़ जैसी चीजों का व्यापार कर सकते हैं।
छोटा बिजनेस शुरू करने के जरूरी टिप्स
अब सबसे जरूरी चीज आती है कि बिजनेस शुरू करने के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सबसे पहले यह समझिए कि आपके आसपास के बाजार में किस चीज की मांग है।
2.पूरा पैसा एक साथ न लगाएँ
अपनी पूरी पूंजी एक साथ लगाने के बजाय छोटे स्तर पर शुरुआत करें।
ग्राहक आपके बिजनेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए उनके साथ अच्छा व्यवहार करें।
कमाई के साथ-साथ खर्च का भी पूरा हिसाब रखें।
आपको रोज यह देखना होगा कि कितना पैसा आ रहा है, कितना खर्च हो रहा है, कितना क्रेडिट-डेबिट हो रहा है और आपका डेली कैश फ्लो कितना है।
शुरुआत में कम खर्च में अपने बिजनेस का प्रचार करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपने बिजनेस की जानकारी पहुँचाएँ।
जब आप मुनाफा कमाते हैं, तो पूरा पैसा निकालने के बजाय उसका कुछ हिस्सा दोबारा बिजनेस में लगाना भी जरूरी है।
इससे धीरे-धीरे आपका बिजनेस बढ़ सकता है।
अगर आपके पास लगभग 50 हजार रुपये हैं और आप गाँव में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपको अपने इलाके की मांग, अपनी रुचि और उपलब्ध संसाधनों को देखकर बिजनेस चुनना चाहिए।
आप सब्जी, दूध सप्लाई, नर्सरी, डिजिटल सेवा, मोबाइल एक्सेसरी, चाय-नाश्ता या घर से किए जाने वाले छोटे कामों पर विचार कर सकते हैं।
सबसे जरूरी बात यह है कि सिर्फ पैसा लगाना ही काफी नहीं है।
आपको उस बिजनेस को समय देना होगा, मेहनत करनी होगी, ग्राहकों को समझना होगा और लगातार बाजार के हिसाब से खुद को अपडेट रखना होगा।
निष्कर्ष:
तो दोस्तों, आज हमने समझा कि बिहार में छोटा बिजनेस कैसे शुरू करें और कम बजट में किन-किन तरह के बिजनेस पर काम किया जा सकता है।
बिजनेस शुरू करने के लिए हमेशा बहुत बड़ी पूंजी की जरूरत नहीं होती। कई काम छोटे स्तर से शुरू किए जा सकते हैं।
लेकिन सिर्फ पैसा लगाने से बिजनेस नहीं चलता। आपको बाजार की मांग समझनी होगी, ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करना होगा, खर्च और कमाई का हिसाब रखना होगा और मुनाफे को जरूरत के हिसाब से दोबारा बिजनेस में लगाना होगा।
इसलिए आप अपने बजट, अपनी स्किल, अपनी जगह और अपने आसपास की जरूरत को समझिए और फिर बिजनेस की शुरुआत कीजिए।
FAQ
बिहार में छोटा बिजनेस कैसे शुरू करें?
बिहार में छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले अपनी पूंजी, स्किल, जगह और बाजार की मांग को समझें। इसके बाद छोटे स्तर से शुरुआत करें और धीरे-धीरे बिजनेस बढ़ाएँ।
10 हजार रुपये में कौन सा बिजनेस शुरू कर सकते हैं?
10 हजार रुपये में चाय-नाश्ता, कुछ छोटे घरेलू काम या कम लागत वाली सर्विस से जुड़े बिजनेस शुरू करने पर विचार किया जा सकता है।
50 हजार में गाँव में कौन सा बिजनेस करें?
50 हजार रुपये में गाँव में सब्जी, दूध सप्लाई, नर्सरी, डिजिटल सेवा, मोबाइल एक्सेसरी या अन्य स्थानीय जरूरत से जुड़े बिजनेस शुरू करने पर विचार किया जा सकता है।
कम निवेश में बिजनेस शुरू करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
बाजार की मांग समझें, पूरी पूंजी एक साथ न लगाएँ, रोज का हिसाब रखें, ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करें और मुनाफे का कुछ हिस्सा बिजनेस में दोबारा लगाएँ।
क्या घर से छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं?
हाँ, घर से भी कई तरह के छोटे बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं, जैसे टिफिन, अचार, पापड़ और दूसरे घरेलू उत्पादों से जुड़े काम।